OnePlus 13 Mini 5G: OnePlus ला रहा है छोटा पावरहाउस? देखो लीक हुए फीचर्स, iPhone 16 और Samsung S25 को देगा टक्कर

OnePlus के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर आ सकती है! खबरों की मानें तो OnePlus अपनी 13 सीरीज में एक छोटा और दमदार स्मार्टफोन पेश कर सकता है। कुछ दिन पहले ही लीक हुई जानकारी में इस आने वाले स्मार्टफोन के बारे में कई बातें सामने आई हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं, OnePlus ने हाल ही में भारत में अपनी OnePlus 13 सीरीज का अनावरण किया है, जिसमें OnePlus 13 और OnePlus 13R जैसे मॉडल्स शामिल हैं। और अब, ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस सीरीज में एक नया कंपैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जो Apple iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे बड़े खिलाड़ियों को टक्कर दे सकता है। तो चलिए, लीक रिपोर्ट में OnePlus 13 Mini के बारे में क्या-क्या संभावित फीचर्स बताए गए हैं, इस आर्टिकल में जानते हैं।

OnePlus 13 Mini Display

लीक हुई जानकारी के अनुसार, OnePlus के इस मिनी स्मार्टफोन में 6.31 इंच का पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें 1440X 3168 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करेगा। इसे OnePlus Mini माना जा रहा है, और इसकी कीमत भी काफी आकर्षक हो सकती है।

OnePlus 13 Mini Battery

बैटरी की बात करें तो, ट्विटर पर शेयर की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 13 Mini स्मार्टफोन भारत में जल्द ही आ सकता है। और जानकारी के अनुसार, इस मिनी स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो Samsung Galaxy S25 की बैटरी क्षमता को पूरी तरह से टक्कर दे सकती है। अगर ये सच है, तो ये वाकई में कमाल की बात होगी!

OnePlus Mini 5G Smartphone 

OnePlus का OnePlus 13 Mini 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। साथ ही, इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite ऑक्टा कोर 4.32 प्रोसेसर मिल सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित हो सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि ये भारतीय मार्केट में जल्दी ही उपलब्ध हो जाएगा।

OnePlus 13 Mini Camera 

OnePlus के इस मिनी प्रीमियम स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP + 50MP + 8MP के कैमरे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, इस स्मार्टफोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

OnePlus 13 Mini Price

OnePlus के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की संभावित कीमत भारतीय बाजार में ₹49,990 हो सकती है। हालांकि, अभी तक OnePlus की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर आप इस स्मार्टफोन के बारे में और ज़्यादा जानकारी पाना चाहते हैं, तो OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर ज़रूर जाएं।

Exit mobile version