Hero Xtreme 250R: Yamaha और KTM को टक्कर देने वाली पावरफुल बाइक लॉन्च! जानें कीमत और फीचर्स

देश की जानी-मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 17 जनवरी 2025 को भारतीय बाजार में एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च की है, जो Yamaha और KTM जैसी पॉपुलर बाइक्स को कड़ी टक्कर देने वाली है। यह बाइक है Hero Xtreme 250R, जिसे खास तौर पर युवा राइडर्स के लिए 250cc इंजन के साथ उतारा गया है। अपनी कम कीमत, पावरफुल इंजन और आकर्षक लुक के कारण यह बाइक लॉन्च होते ही चर्चा में आ गई है। तो चलिए, इस शानदार बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Hero Xtreme 250R का धांसू लुक
सबसे पहले बात करते हैं Hero Xtreme 250R के आकर्षक और स्पोर्टी लुक की। कंपनी ने इस बाइक को एक अग्रेसिव डिज़ाइन दिया है, जिसमें बड़े एलॉय व्हील्स और मोटे टायर इसे और भी दमदार बनाते हैं। वहीं, फ्रंट में भौकाली LED हेडलाइट और एक मस्कुलर बॉडी टैंक इसे एक खास पहचान देते हैं।
Hero Xtreme 250R के एडवांस्ड फीचर्स
सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि Hero Xtreme 250R फीचर्स के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। कंपनी ने इसमें फ्रंट और रियर व्हील में डबल डिस्क ब्रेक दिए हैं, साथ ही एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी मिलता है जो राइडिंग को सुरक्षित बनाता है। ट्यूबलेस टायर और एलॉय व्हील्स तो हैं ही, इसके अलावा इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट, LED इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।
Hero Xtreme 250R का दमदार इंजन
स्मार्ट फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ-साथ Hero Xtreme 250R इंजन के मामले में भी बहुत पावरफुल है। इसमें 249.03cc का BS6 सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 29.5 Bhp की मैक्सिमम पावर और 25 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इस पावरफुल इंजन की वजह से बाइक की परफॉर्मेंस बहुत शानदार है, और यह 37 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी देती है।
Hero Xtreme 250R की कीमत
अगर आप भी Yamaha और KTM जैसी दमदार स्पोर्ट्स बाइक को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Hero Xtreme 250R आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इंडियन मार्केट में यह स्पोर्ट्स बाइक आज के समय में सिर्फ ₹1.80 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस कीमत में आपको एक पावरफुल इंजन और ढेर सारे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक खास पहचान दिलाते हैं।