OLA को टक्कर देने आ गया Ampere Nexus EX! ₹10,000 में घर लाएं, 136KM रेंज और शानदार फीचर्स

आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, और Ampere Nexus EX युवाओं के बीच अपने शानदार परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली कीमत की वजह से खूब पसंद किया जा रहा है। चाहे लड़का हो या लड़की, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाना बेहद आसान है। और सबसे खास बात तो ये है कि अब आप इसे आसान फाइनेंस प्लान के तहत EMI पर भी अपना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ ₹10,000 का डाउन पेमेंट करना होगा! तो चलिए, इस शानदार स्कूटर और इसके फाइनेंस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ampere Nexus EX की कीमत क्या है?
Ampere Nexus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल मार्केट में दो वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है, और दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत और परफॉर्मेंस लगभग सेम हैं। अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इंडियन मार्केट में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग ₹1.14 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर मिल जाएगा। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत थोड़ी अलग हो सकती है।
Ampere Nexus EX पर EMI का क्या है प्लान?
इस स्कूटर को EMI पर खरीदने के लिए आपको सिर्फ ₹10,000 का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद, लगभग 9.7% ब्याज दर पर अगले तीन साल के लिए बैंक आपको लगभग ₹1.04 लाख का लोन दे सकता है। इस लोन को चुकाने के लिए आपको अगले 36 महीनों तक हर महीने बैंक को सिर्फ ₹3,310 के आसपास की EMI भरनी होगी।
Ampere Nexus EX में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
Ampere Nexus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडियन मार्केट में खास तौर पर अपने स्टाइलिश लुक, स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको मिलता है डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस टायर, एलॉय व्हील्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट और LED इंडिकेटर। इसके अलावा इसमें म्यूजिक कंट्रोल, हिल होल्ड और कई राइडिंग मोड्स (Eco, City, Power, Limp Home, Reverse) भी मिलते हैं।
Ampere Nexus EX की बैटरी और रेंज कितनी है?
अगर इस स्कूटर में मिलने वाली बैटरी और रेंज की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 3 kWh की क्षमता वाली लिथियम बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 4 kW की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 136 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।