Automobile

TVS Apache RTR 160: धांसू स्पोर्ट बाइक, अब आसान EMI पर! जानिये कीमत, EMI प्लान और फीचर्स

दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते हैं, TVS Motors की Apache RTR 160 स्पोर्ट बाइक आजकल युवाओं के दिलों पर राज कर रही है। लेकिन बहुत से लोग इसे खरीदना तो चाहते हैं, पर बजट की टेंशन की वजह से पीछे हट जाते हैं। तो अगर आप भी इस धांसू बाइक को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं, तो खुशखबरी है! अब आप इसे सिर्फ ₹14,000 की डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं! चलिए, बिना देर किए जानते हैं इसके फाइनेंस प्लान और बाकी डिटेल्स के बारे में!

TVS Apache RTR 160 कीमत

हमारे देश में आजकल स्पोर्टी बाइक्स की धूम है, और हर कंपनी एक से बढ़कर एक बाइक लॉन्च कर रही है। लेकिन अगर आप कम बजट में एक बेहतरीन स्पोर्ट बाइक ढूंढ रहे हैं, तो TVS Apache RTR 160 आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। कीमत की बात करें तो, इंडियन मार्केट में इस स्पोर्ट बाइक की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹1.21 लाख से शुरू होती है!

TVS Apache RTR 160 EMI प्लान

अगर आपके पास अभी पूरे पैसे नहीं हैं, तो टेंशन मत लीजिए! TVS Apache RTR 160 को आप EMI पर भी ले सकते हैं। बस आपको ₹14,000 की डाउन पेमेंट करनी होगी। उसके बाद, बैंक आपको 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन दे देगा। और इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने सिर्फ ₹4,200 की EMI देनी होगी!

TVS Apache RTR 160 परफॉर्मेंस और फीचर्स

अब बात करते हैं TVS Apache RTR 160 के फीचर्स और परफॉर्मेंस की। कंपनी ने इसमें स्मार्ट और एडवांस फीचर्स तो दिए ही हैं, साथ ही परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है। इसमें 159.7cc का एयर-कूल्ड SI 4-स्ट्रोक इंजन है। ये पावरफुल इंजन इस बाइक को दमदार परफॉर्मेंस देता है, और साथ में 47 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles